Surya And Shani Nakshatra Parivartan: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 11 जनवरी पौष अमावस्या को सूर्य और शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है। जिसमें इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे और कर्मफल दाता शनि शतभिषा नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही अपार धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और शनि का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी। साथ ही नया काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। वहीं आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में धन संबंधी स्थितियों में सुधार करने का समय है। आर्थिक लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपको लाभकारी रहेंगी। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आपको प्रेम संबंध में भी सफलता मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
सूर्य और शनि का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद होगा। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही आपको इस अवधि में संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस दौरान वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको जॉब के प्रस्ताव आ सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और शनि का नक्षत्र परिवर्तन इनकम और लाभ के लिहाज से शुभ साबित होगा इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होगा। साथ ही आय के नए सोर्स बनेंगे। वहीं परिवार में समृद्धि और सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही इस दौरान आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपको पुत्र और पौत्र की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। लाभ के योग हैं।