कर्मफलदाता शनि व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से फल देते है। शनि करीब ढाई साल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में राशि चक्र करने में करीब 30 दिन का वक्त लग जाता है। लेकिन समय-समय पर स्थिति बदलाव होता है। रहता है। इसके अलावा सूर्य भी भी हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। नवग्रहों में से सूर्य का भी विशेष महत्व है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य और शनि पिता-पुत्र है। लेकिन दोनों के बीच शत्रुता का भाव है। अगस्त माह में सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह अपनी राशि सिंह में प्रवेश करने वाले हैें। वहीं दूसरी ओर शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में है। दोनों राशि स्वराशि में होने के कारण एक-दूसरे के सामने है। इन दोनों ग्रहों का एक दूसरे के सामने होने से कई राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। लेकिन कुछ ऐसी राशियां भी है जिन्हें खूब लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं शनि और सूर्य के आमने-सामने आने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में गुरु और मंगल भ्रमण करेंगे। ऐसे में आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। सूर्य चौथे भाव में है। ऐसे में इस राशि के जातकों के करियर अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल में आपके द्वारा किए गए काम से आपको सराहना मिल सकती है। इसके साथ ही आपको उच्च अधिकारी कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं। इसके साथ ही सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। अगर आप मकान, प्लाट या फिर वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में पूरा हो सकता है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आप अपने रुचि के हिसाब के करियर का चुनाव कर सकते हैं। जीवन में खुशियां ही खुशियां बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में सूर्य भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी शनि के सामने आना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल होगी। सरकारी नौकरी मिलने के कई योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आपको आकस्मिक धन लाभ के साथ कोई बड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। वैवाहिक जीवन भी अच्छा जाने वाला है। पति-पत्नी के बीच चली आ रही लड़ाई अब समाप्त हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का भी पूरा साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)
इस राशि में सूर्य दशम भाव में विराजमान रहेगा। ये भाव करियर का प्रतिनिधित्व करता है। इसके साथ ही शनि चतुर्थ भाव में विराजमान है। ऐसे में शनि के साथ-साथ सूर्य का सकारात्मक प्रभाव इस राशि के जातकों के जीवन में पड़ने वाला है। विदेशों से अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। विदेश में शिक्षा पाने का मौका भी मिल सकता है। मकान, वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। जमीन-जायदाद में भी खूब लाभ मिलने वाला है। कोई पुरानी प्रॉपर्टी आपको मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।