Surya And Shani Conjunction 2025: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजा सूर्य और कर्मफल दाता शनि को पिता- पुत्र माना जाता है। साथ ही सूर्य देव को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है तो वहीं शनि देव को आयु, कर्म, न्याय और श्रम का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि अभी शनि देव 29 मार्च को मीन राशि में संचरण करेंगे और मार्च में ही सूर्य देव मीन राशि में संचरण करेंगे, जिससे मीन राशि में शनि और सूर्य का संयोग बनने जा रहा है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के संयोग से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और शनि की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही समाज में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिलेगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
सूर्य और शनि देव का संयोग आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव के राशि परिवर्तन करते ही मकर राशि के लोगों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान आपको परिवार से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। पिता की ओर से आपको खासतौर पर लाभ मिलेगा। साथ ही इस दौरान काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं कार्यस्थल पर पदोन्नति और आय में वृद्धि के योग हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और शनि देव की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनेगी। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं कार्यस्थल पर उनके प्रयासों की सराहना होगी और व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। कारोबारी यात्राओं से लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।