Surya And Shani Conjunction 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2024 में कई मुख्य ग्रहों की युति बनने जा रही है, जिनका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को पड़ेगा। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य और शनि देव की भी युति बनने जा रही है। यह युति कुंभ राशि में बनेगी। साथ ही इन दोनों ग्रहों का कुंभ में संयोग 30 बाद हो रहा है। इसलिए यह युति ज्योतिष के दृष्टिकोण से बेहद अहम मानी जा रही है। साथ ही इस युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और सूर्य की युति लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आप इस वक्त धन की अच्छी बचत कर पाने में सफल होंगे और आपके लिए कमाई के नए जरिए बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी संयुक्त संपत्ति बढ़ेगी। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ होगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं आपको परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही जो लोग नौकरीपेशा लोग हैं, उनका मार्च के बाद प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि और सूर्य की युति आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धलनाभ के योग बनेंगे। साथ ही फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही मार्च बाद आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और सूर्य की युति शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध के शनि और सूर्य दोनों ही मित्र हैं। साथ ही यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं आपको महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। वहीं आप इस वक्त धन की अच्छी बचत कर पाने में सफल होंगे और आपके लिए कमाई के नए जरिए बनेंगे। साथ ही छात्रों के लिए यह इन दोनों ग्रहों की युति शुभ रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। जो शुभ रहेगी।