Pitra Dosh In Mesh: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय पर शुभ और अशुभ दोषों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 14 अप्रैल से पितृ दोष का निर्माण होने जा रहा है। यह योग सूर्य और राहु की युति से बनेगा। आपको बता दें कि सूर्य देव 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे और वहां पहले से ही राहु ग्रह विराजमान हैं। इसलिए मेष राशि में पितृदोष का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों के जातकों को सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए पितृ दोष थोड़ा नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह दोष आपकी राशि से अष्टम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। साथ ही घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वहीं जीवनसाथी के साथ इस अवधि में किसी विषय को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वहीं जो लोग सरकारी विभाव में कार्यरत हैं, उनको थोड़ा सावधान रहना की जरूरत है। साथ ही इस अवधि में आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

पितृ दोष का बनना वृश्चिक राशि के जातकों को अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि इस दोष का निर्माण आपकी कुंडली के छठे भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कार्ट- कचहरी के मामलों में असफलता मिल सकती है। साथ ही स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मतलब आपको पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। वहीं माता की सेहत खराब हो सकती है। लेकिन संतान पक्ष से शुभ समाचार आने के संकेत हैं। साथ ही इस समय आपको नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। इस समय थोड़े फिजूल खर्चे भी हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए पितृ दोष थोड़ा प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि पितृ दोष आपकी राशि से तीसरे भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कंधे और जोड़ों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। साथ ही आपको इस अवधि में कोई आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं इस समय आपका व्यापार थोड़ा धीमा चल सकता है।

साथ ही विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। वहीं इस समय आप फिजूल की यात्रा कर सकते हैं, जिससे आपक धन खर्च हो सकता है। लेकिन इस समय आपको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। इस समय नए निवेश से बचें।