Budhaditya Rajyog In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह समय- समय पर अपने मित्र और शत्रु ग्रह के साथ संयोग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं। सूर्य और बुध की युति के बारे में, जो फरवरी की शुरुआत में बनने जा रही है। यह युति कुंभ राशि में बनेगी। सूर्य और बुध का आपस में मित्रता का भाव है और यह दोनों ग्रह युति करके बुधादित्य राजयोग का भी निर्माण कर रहे हैं। इसलिए इस युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इन राशियों का भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और बुध की युति लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपका मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। वहीं नौकरी के क्षेत्र में आपको शुभ परिणाम मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। आपको इसके प्रभाव से करियर में पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
सूर्य और बुध की युति मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं, जो आपको शुभ रहेगी। वहीं इस अवधि में आप मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आपको कारोबार में अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में भी सभी के साथ संबंध बेहतर होंगे और सुख शांति बनी रहेगी। वहीं छात्रों को यह अवधि शुभ साबित होगी। वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और बुध का संयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और धन से जुड़ी सभी योजनाएं सफल होंगी। आपको इस युति के शुभ प्रभाव से करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में शानदार सफलता मिल सकती है। लाभ के योग बन रहे हैं।