Budhaditya Rajyog In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दैं कि 14 जनवरी को सूर्य देव ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से ही बुध ग्रह स्थित हैं। ऐसे में मीन राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से आय और लाभ स्थान पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय आपकी आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं अगर आप कोई नया बिजनस आरंभ करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस वक्त आपका अपना काम शुरू हो सकता है। इसमें आपको बचत भी अच्छी होगी। साथ ही इस समय आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
बुधादित्य राजयोग आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर बन रहा है। साथ ही इस दौरान आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपको धनलाभ जबरदस्त होगा। साथ ही आपकी कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। वहीं जो लोग नौकरी करते हैं, उनको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध पहले अच्छे होंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं आपके परिवार में सुख शांति स्थापित होगी और आपकी धन के निवेश से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस समय आय के नए- नए माध्यम बनेंगे। साथ ही आपके धन में इजाफा होगा और आप कुछ पैसा अपने भविष्य के लिए भी बचा पाएंगे। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।