Sun and Mercury Conjunction 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि बाद गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध और ग्रहों के राजा सूर्य की युति जून में बनने जा रही है। यह युति मिथुन राशि में बनेगी। ऐसे में इस युति से 3 राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि के साथ प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और बुध की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस सयम आपके कार्य करने की शैली में निखार होगा। साथ ही आपके द्वारा बनाई जा रही नई योजनाएं लाभकारी साबित हो सकती हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता हासिल हो सकती है। वहीं जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

सूर्य और बुध का संयोग कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम-कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरी करने वालों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा और तरक्की दिलाने वाला हो सकता है। वहीं  आप सही समय पर सही जगह पर होंगे और अवसरों का लाभ उठा पाएंगे। आपके अच्छे कार्य को देखकर कार्यक्षेत्र में बॉस का रवैया आपके प्रति सकारात्मक होगा। व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और सूर्य देव की युति सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी अच्छे बदलाव दिखेंगे। मानसिक रूप से आप शांति और स्थिर होंगे जिससे समाज में आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। परिवार के लोगों के बीच चल रहे मतभेद को दूर करने के लिए आप प्रयास करेंगे। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025