Sun And Mangal Conjunction: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, राजनीति, नौकरी, प्रशासनिक पद, पिता और बॉस का कारक माना जाता है। तो वहीं मंगल ग्रह को साहस, शौर्य, वीरता, क्रोध, प्रापर्टी और रक्त का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि ग्रहोंं के सेनापति मंगल और ग्रहों के राज सूर्य की युति अक्टूबर में बनने जा रही है।
इन दोनों मित्र ग्रह की युति तुला राशि में बनेगी। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही मंगल और सूर्य देव के आशीर्वाद से आकस्मिक धनलाभ और संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जो भविष्य में लाभकारी रहेंगे। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। हर प्रकार के सुख की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में वृद्धि, विशेष रूप से कला, सौंदर्य, या विलासिता से संबंधित क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य देव का संयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपके लिए धन प्राप्ति की इच्छाएं पूर्ण होंगी। वहीं आपके निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही यह समय निवेश, संपत्ति खरीदने या नए आय के स्रोतों की खोज के लिए अनुकूल है। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मंगल और सूर्य का संयोग मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार चमक सकता है। साथ ही यह समय जॉब करने वाले लोगों के लिए प्रमोशन या वेतन वृद्धि का हो सकता है। व्यवसायियों को साझेदारी से लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय व्यापारियों को कारोबार में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है।