Sun And Mangal Conjunction: वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, राजनीति, नौकरी, पिता और बॉस का कारक माना जाता है। तो वहीं मंगल ग्रह को साहस, शौर्य, वीरता, क्रोध, प्रापर्टी और रक्त का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि इन मंगल और सूर्य की युति फरवरी में बनने जा रही है। इन दोनों मित्र ग्रह की युति मकर राशि में बनेगी। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही मंगल और सूर्य देव के आशीर्वाद से आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से  लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। हर प्रकार के सुख की प्राप्ति होगी और आपके जीवन में सब कुछ अच्‍छा होगा। आपके लिए धन प्राप्ति की इच्‍छाएं पूर्ण होंगी और आपके कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

मंगल और सूर्य का संयोग कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इससिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। अगर आप एक छात्र हैं तो आपको शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्‍त होंगे। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही जो बेरोजगार लोग हैं, उनको नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं अगर आप कथावाचक, विचारक, धर्म और ज्योतिष के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य देव की युति शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपके लिए धन प्राप्ति की इच्‍छाएं पूर्ण होंगी और आपके कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। साथ ही  इस वक्‍त धन के निवेश से बेहतर रिटर्न मिलेगा। वहीं इस समय आपको पुत्र और प्राप्ति हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024