Parakram Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 13 मिनट पर सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही 9 दिसंबर को शाम 7 बजे मंगल भी इस नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में दोनों ग्रहों की ज्येष्ठा नक्षत्र में युति हो रही है, जिससे पराक्रम नामक योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में सूर्य और मंगल का असर कुछ राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से जरूर पड़ेगा। बता दें कि दोनों की युति नक्षत्र में एक साथ हो रही है। वहीं दोनों ग्रह भी वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे। ज्योतिषों के अनुसार, ये योग बहनने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। इस योग के बनने से जातकों के अंदर साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास की कमी दूर होती है मानसिक, शारीरिक समस्याओं से भी निजात मिलती है। आइए जानते हैं पराक्रम योग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए पराक्रम राजयोग शुभ साबित हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। अपने आत्म विश्वास, बुद्धि से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। इसके साथ ही आपको अपना करियर चमकाने का मौका मिल सकता है। बिजनेस में भी अपार सफलता के साथ मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। फ्रेशर्स को नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। भूमि, संपत्ति के खरीद-बेच में लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

पराक्रम योग इस राशि के जातकों के लिए भी शुभ साबित हो सकता है। ज्येष्ठा नक्षत्र में पराक्रम योग बनने से साहस और आत्मविश्वास के हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के बीच चली आ रही अनबन से मुक्ति मिल सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। करियर में भी उड़ान भर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। बिजनेस को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए भी पराक्रम योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। जो लोग खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उन्हें थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन उन्हें सफलता अवश्य प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मनचाहे मुनाफा की प्राप्ति हो सकती है। दिसंबर महीना तुला राशि के जातकों के लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। असंभव कार्यों में भी सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस महीने किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।