Surya Ketu Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को आत्मविश्वास, मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी, पिता और प्रशासनिक सेवा का कारक माना जाता है। तो वहीं केतु ग्रह को ध्यात्म, वैराग्य, मोक्ष, तांत्रिक आदि का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी इन दोनों ग्रहों की युति बनती है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य देव सितंबर में कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही मायावी ग्रह केतु विराजमान हैं। जिससे कन्या राशि में केतु और सूर्य का संयोग बनने जा रहा है। ऐसे में इस संयोग से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को नई नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और केतु की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही कन्या राशि के अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही इस अवधि में निवेश किया गया धन भविष्य में आपको बड़ा धन लाभ दिला सकता है। साथ ही इस समय आप अपने व्यापार के विस्तार के लिए जो भी धन राशि खर्च करेंगे वह आपको जल्द ही दोगुनी होकर मिलेगी। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
सूर्य और केतु का संयोग मकर राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं बिजनेस में आपको दिन दोगुनी रात चौगनी तरक्की मिलेगा। साथ ही आपको अपने पिता से भी धन लाभ होगा। इस समय आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस अवधि में जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और केतु का संयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस अवधि में पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग बनेंगे। वहीं नौकरी पेशा लोगों को और व्यापारियों के कम मेहनत में अधिक लाभ मिलेगा। साथ ही जो लोग नौकरी बदलने की कोशिश में हैं उनको इस अवधि में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा और माता के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है।