Sun And Jupiter Conjunction In Aries: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक सूर्य 14 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में मेष राशि में गुरु बृहस्पति और ग्रहों के राजा सूर्य देव की युति बनने जा रही है। ज्योतिष अनुसार ये दोनों ग्रहों में मित्रता का भाव है। ऐसे में इन ग्रहों की युति से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु की युति लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं दांपत्य जीवन में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा और संतान को भी शुभ परिणाम मिलेंगे। साथ ही आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी और मान- सम्मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
सूर्य और गुरु की युति आप लोगों को अनुकूल सिद्ध होगी। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं दांपत्य जीवन में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा और संतान को भी शुभ परिणाम मिलेंगे। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु बृहस्पति का संयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलेगी। वहीं मानसिक रूप से सुधार होगा और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।