Sun And Jupiter Conjunction In Mithun: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें किजून में प्रतिष्ठा के दाता सूर्य और देवताओं के गुरु बृहस्पति की युति बनने जा रही है। जिससे 12 साल बाद गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण है। ऐसे में इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
गुरु आदित्य राजयोग सिंह राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु और सूर्य आपकी राशि से आय स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही धन, संपत्ति और निवेश में लाभ होगा। करियर में अप्रत्याशित उन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही यह समय नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा या विदेश से लाभ के योग भी बन रहे हैं। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु आदित्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होने के संकेत हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही जो व्यापारी वर्ग हैं, उनको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
गुरु आदित्य राजयोग बनना आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से सुख और प्रापर्टी के स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। वहीं आपके परिवार में सुख शांति स्थापित होगी और आपकी धन के निवेश से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। इस योग से धनवृद्धि के प्रबल संकेत हैं। व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है। साथ ही इस समय आपको माता के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।