Sun And Jupiter Conjunction In Aries: वैदिक ज्योतिष अनुसार अभी सूर्य देव अभी कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं और वह अप्रैल में मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से देवताओंं के गुरु बृहस्पति स्थित हैं। ऐसे में गुरु और सूर्य की युति मेष राशि में बनने जा रही है। आपको बता दें कि मेष राशि में यह युति लगभग 12 साल बाद बन रही है। ऐसे में इस युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। साथ ही कुछ राशियों को नई नौकरी और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु और सूर्य की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही संतान की तरक्की हो सकती है। नई नौकरी और विवाह हो सकता है। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति भी होगी। वहीं नौकरी जो लोग करते हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। आप नया वाहन और संपत्ति खरीद सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
गुरु और सूर्य की युति बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं आपके परिवार में सुख शांति स्थापित होगी और आपकी धन के निवेश से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस युति की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु और सूर्य का संयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके धन में इजाफा होगा और आप कुछ पैसा अपने भविष्य के लिए भी बचा पाएंगे। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएंं सफल होंगी। साथ ही आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपके कम्यूनिकेशन में सुधार होगा।