ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना हो बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने जा रहा है, जिस दिन शनिचर अमावस्या भी है। वहीं फिर 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण यानि कि 15 मई को लगेगा। 15 दिन के अंदर दोनों ग्रहण का पड़ना ज्योतिष के दृष्टिकोण से बहुत अहम माना जा रहा है। वहीं इन ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों के लिए यह ग्रहण शुभ भी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मेष राशि: आपके लिए ये ग्रहण बहुत शुभ साबित हो सकता है। नौकरी-व्यापार के मामले में तरक्की के योग बनेंगे। कारोबारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। कोई नया कार्य शुरू करने का विचार आपके मन में आ सकता है, जिसके भविष्य में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्यस्थल पर स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। साथ ही मेष राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार मंगल देव का सूर्य और चंद्र ग्रह से मित्रता का भाव है। इसलिए यह ग्रहण आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकते हैं।

सिंह राशि:  सूर्य और चंद्र ग्रहण का सिंह राशि के जातकों पर भी बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस ग्रहण से आपको आर्थिक लाभ हो सकते हैं। अधूरे काम बन सकते हैं। कारोबार में भाग्य का साथ मिल सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। इस समय आप व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य  में फायदा हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए भी ये दोनों ही ग्रहण शुभ माने जा रहे हैं। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपको इस दौरान नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। विदेश में नौकरी प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे और उन्नति के नए मार्ग भी खुलेंगे। साथ ही कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार गुरु बृहस्पति और सूर्य, चंद्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह ग्रहण आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।