Sun and Mercury Conjunction 2025: वैदिक ज्योतिष में कुछ ग्रहों की युतियों को शुभ माना जाता है। क्योंकि अगर ये युति किसी व्यक्ति की कुंडली में हो तो व्यक्ति धनवान होता है। साथ ही व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। यहं हम ऐसी एक युति की बात करने जा रहे हैं, जो बुध और सूर्य के संयोग से बनने जा रही है। यह युति 23 मई को वृष राशि में बनेगी। साथ ही इस युति के बनने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है। ऐसे में इस युति से 3 राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि के साथ प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य और बुध की युति सिंह राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम-कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही नौकरी करने वालों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा और तरक्की दिलाने वाला हो सकता है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रुकी हुई रकम भी प्राप्त हो सकती है। आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। जो लोग व्यापार या निवेश से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ होने की संभावना है। वहीं इस समय आपके पैतृक धन मिल सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और बुध का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि युति आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही यह समय उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो नौकरी बदलने या उच्च पद के लिए प्रयासरत हैं। संपत्ति से संबंधित मामलों में भी अनुकूलता रहेगी। कोई अटका हुआ सौदा पूरा हो सकता है या नया निवेश लाभ देगा। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और सूर्य देव का संयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से आय स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस अवधि में आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।