Budhaditya Yog In Leo: ग्रहों के राजा सूर्य देव एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और उनकी चाल में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। सूर्य को आत्मा, पिता, मान-सम्मान,सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में हर माह सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य रक्षाबंधन के ठीक 3 दिन पहले यानी 16 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में कई राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इतना ही नहीं इस राशि में पहले से ही बुध ग्रह अस्त अवस्था में विराजमान है। ऐसे में सूर्य के साथ-साथ बुध की युति से पावरफुल बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। बुधादित्य योग बनने से कुछ राशियों के जीवन में बहुत अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं बुधादित्य योग बनने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य 16 अगस्त 2024 की शाम 07 बजकर 32 मिनट पर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में बुधादित्य योग का निर्माण भी इसी समय होगा।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग काफी लाभकारी होगा। इस राशि में ये राजयोग पांचवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में प्रगति होगी। साहस और आत्मविश्वास से भरपूर होंगे। हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही आप अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। बिजनेस में भी अधिक लाभ के साथ नए निवेश करने से फायदा होगा। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप दोनों के बीच लंबे समय से चली आ रही समस्या अब समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में बुधादित्य योग का निर्माण तीसरे भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में खूब सफलता हासिल हो सकती है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही विदेश में नौकरी करने का भी मौका मिल सकता है। आपके द्वारा व्यापार में किए जा रहे प्रयासों में अब रंग दिखने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में आपकी रणनीतियां काम आएगी। हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ अपार धन लाभ होने के पूरे योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी। इसके साथ ही अधिक से अधिक धन अर्जित भी कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ खुशियां बांटेंगे। इसके साथ ही आप किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में सूर्य और बुध की युति हो रही है, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। विदेश से आपको काफी लाभ मिल सकता है। अगर आपका व्यापार विदेश में है, तो उसमें अब अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके साथ ही जो जातक विदेश में जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। लेकिन थोड़ा संभलकर रहें, क्योंकि आपकी एक गलती आपको काफी बड़ा नुकसान करा सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। विदेश से खूब पैसा कमाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन आंखों का खास ख्याल रखें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।