वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, तर्कशक्ति, अर्थव्यवस्था, गणित, शेयर बाजार और व्यापार का कारक माना जाता है। साथ ही सूर्य देव को आत्मविश्वास, मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी और पिता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी बुध और सूर्य का दुर्लभ संयोग बनता है, तो इन क्षेत्रों का विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य और बुध का संयोग 17 जनवरी को मकर राशि में बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और बुध का संयोग मीन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। साथ ही इस समय घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वहीं इस दौरान कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ होगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
सूर्य और बुध की महायुति वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही मेहनत का पूरा फल मिलेगा और किसी नई डील के होने से तगड़ा फायदा मिलेगा। आपको धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही इस समय इच्छाओं की पूर्ति होगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और बुध का संयोग तुला राशि के जातकों को फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं करीपेशा लोगों को नई नौकरी मिल सकती है इससे सैलरी बढ़ेगी और करियर में तरक्की करेंगे। वहीं इस दौरान आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो वापस मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है।
