Ardh Kendra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य इस समय मीन राशि में विराजमान है। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर देखने को मिल रहा है। ग्रहों के राजा सूर्य को आत्मा और पिता का कारक माना जाता है। मीन राशि में विराजित सूर्य का किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर अंश बल से शुभ-अशुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे ही सूर्य अरुण के साथ 45 डिग्री पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक पंचांग के अनुसार, 30 मार्च को सुबह 8 बजकर 41 मिनट पर सूर्य और अरुण एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-अरुण का अर्धकेंद्र काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में आपके करियर में प्रगति के साथ उन्नति मिल सकती है। व्यापार की बात करें, तो आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां आपको सफलता की ओर ले जा सकती है। इसके साथ ही आपको उच्च मुनाफा हो सकता है। सावधानी के साथ आगे बढ़ेंगे, तो आप अच्छा खासा पैसा संचित कर सकते हैं। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। रिश्ते में खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही सेहत भी अच्छी रहने वाली है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र खुशियां लेकर आ सकता है। आपको हर तरह के क्षेत्रों में खूब सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा और आप दूसरों की सेवा भी करेंगे। ऐसा करने से आपको काफी संतुष्टि प्राप्त हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आप काम में डूबे रह सकते हैं। लेकिन उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे बनेंगे, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। बिजनेस के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही पैसों का आवक बढ़ेंगी और धन भी संचित कर पाने में सफल होंगे। लव लाइफ की बात करें, तो आप जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
सूर्य-अरुण का अर्धकेंद्र राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही जीवन की गाड़ी फिर से पटरी पर आ सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी धीमे-धीमे लाभ मिलना आरंभ हो सकता है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।
देवताओं के गुरु बृहस्पति हर साल राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर मानव जीवन के साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि गुरु इस समय वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन मई माह में मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।