Surya Dev Lucky Zodiac Signs: हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव की विधिपूर्वक पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही उनकी कृपा से जीवन के हर संकटों से मुक्ति मिलती है। अगर किसी जातक की कुंडली में कोई ग्रह दोष है तो उसे भी नियमित रूप से सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से सारे ग्रह दूर हो जाते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों में के बारे में जिक्र किया गया है। ज्योतिष की मानें तो इन 12 राशियों में कुछ राशियां ऐसी हैं जो सूर्यदेव को अति प्रिय मानी जाती है। इन राशियों पर सूर्यदेव हमेशा अपनी कृपा बरसाते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
जानिए सूर्यदेव की सबसे प्रिय राशियां कौन सी हैं
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि को सबसे पहली राशि माना जाता है और इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के जातक पर सूर्य देव की अच्छी कृपा रहती है। इसी वजह से मेष राशि के लोग बहुत हिम्मती, ऊर्जा से भरे और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। इन्हें मेहनत का फल जरूर मिलता है। ये अपने काम को लेकर बहुत ईमानदार होते हैं। सूर्यदेव की कृपा से ये लोग हर क्षेत्र में नाम कमाते हैं।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि तो सूर्य देव की अपनी ही राशि है, इसलिए इस राशि के लोग सूर्य देव के सबसे प्रिय माने जाते हैं। इन लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता होती है और इनका आत्मविश्वास कमाल का होता है। इन्हें धन संबंधित कोई समस्या नहीं होती है। ये अपने किरयर में खूब सफलता प्राप्त करते हैं और सूर्यदेव भी इनसे प्रसन्न रहते हैं।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं, जो खुद सूर्य देव के गुरु माने जाते हैं। सूर्य देव की कृपा से धनु राशि के लोग समझदार और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग शिक्षा, लेखन, न्याय और व्यापार में काफी सफल होते हैं। इस राशि के जातक को शोहरत और पैसा दोनों मिलती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
