Supermoon 2023 In India: अंतरिक्ष में कभी-कभी कई अद्भुत और खूबसूरत घटनाएं होती है। जिनका हर किसी को बेसब्री से इंतजार होता है। ऐसे ही खगोलीय घटनाओं के लिए अगस्त माह काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस बार आसमान में एक नहीं बल्कि दो बार सुपर मून नजर आने वाला है। जिसमें से पहला सुपरमून आज यानी 1 अगस्त 2023 को नजर आने वाला है। बता दें कि हर एक सुपरमून पूर्णिमा के दिन होता है। जब चंद्रमा अपनी कला से परिपूर्ण होता है। आज दिखने वाला सुपरमून अन्य की तुलना में काफी अलग और बड़ा होने वाला है, क्योंकि यह पृथ्वी के काफी नजदीक होगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, आज आज पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की कक्षा करीब 5 डिग्री के कोण में झुकी हुई होती है। इसी के कारण आज नजर आने वाले मून को ‘स्टर्जन मून’ कहा जा कहा है। पढ़ें सुपरमून संबंधी हर एक अपडेट।
1 अगस्त को स्टर्जन मून 2:32 बजे अपने पीक पर होगा। सूर्यास्त के बाद जब यह दक्षिण-पूर्व क्षितिज से ऊपर उठेगा तब भी यह पूरी तरह दिखाई देगा।
ज्योतिष अनुसार चंद्रमा सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है और जब प्रकाश चांद के पिछले हिस्से पर पड़ता है तो यह नहीं दिखता। इस घटना को अमावस्या या न्यू मून कहते हैं।
कोलकाता में आज चंद्रमा शाम 6 बजकर 17 मिनट को उदय होगा। अगर आसमान साफ रहा, तो आसानी से इस दुर्लभ नजारे को देखा जा सकता है।
Space.com के अनुसार, 1 अगस्त का सुपरमून लगभग 9 बजकर 30 मिनट EDT (2 अगस्त को 12.01 बजे IST) पर उदय होगा। इसके साथ ही बुधवार को सुबह 5 बजकर 11 मिनट EDT (2 अगस्त को 2.41 बजे IST) पर अस्त हो जाएगा।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सुपर मून के समय चंद्रमा मकर राशि में होगा। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के लिए यह चुनौतियां बढ़ा सकता है। हालांकि, रिश्ते, वित्तीय स्थितियों के लिए यह अच्छा साबित हो सकता है। सुपर मून के समय कुछ राशियों की भावनाएं तेज हो सकती है। ऐसे में थोड़ा संभलकर रहें, क्योंकि ऐसे में कुछ गुप्त बातें उजागर हो सकती है।
स्टर्जन मून 2 अगस्त को सुबह 12 बजकर 02 मिनट पर अपने चरम पर पहुंचेगा। सुपरमून का पूरा चरण पूरी रात देखा जाएगा। चंद्रोदय सूर्यास्त के समय होगा और अगले सूर्योदय तक आकाश में रहेगा।
हां, सुपर मून भारत के हर हिस्से में दिखाई देगा।
30 अगस्त के दिन चंद्रमा पृथ्वी के और भी ज्यादा नजदीक आ जाएगा और इनके बीच का फासला सिर्फ 357,344 किमी का रह जाएगा। यह अगस्त माह का दूसरा फूल मून है। इसी के कारण इसे ब्लू माना जा रहा है।
01 अगस्त 2023 को स्टर्जन चंद्रमा दिखेगा पारंपरिक रूप से अगस्त माह में पड़ने वाले इस सुपर मून को स्टर्जन चंद्रमा को कहा जाता है। बता दें कि स्टर्जन एक तरह की मछली होती है। कहा जाता है कि बहुत साल पहले अगस्त के महीने में उत्तरी अमेरिका की ग्रेट झीलों यानी ग्रेट लेक्स और लेक चम्पलेन में स्टर्जन नाम की मछली की तादाद काफी ज्यादा बढ़ जाती थी। यहीं से इस नाम की उत्पत्ति हुई।
सुपर मून चांद से संबंधित एक दुर्लभ घटना है। सुपर मून के दौरान चंद्रमा आम दिनों से कई अधिक बड़ा दिखता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, आज यानी 1 अगस्त को चंद्रमा पृथ्वी से सिर्फ 357,530 किमी दूर होगा। इसलिए इसे सुपर मून कहा जा रहा है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, आज दिखने वाला सुपरमून आम दिनों में दिखने वाले चंद्रमा से करीब 14 प्रतिशत बड़ा दिख सकता है और अधिक चमकदार होगा।
Tomorrow (Tuesday Aug 1, 2023) night there will be a Supermoon (or Sturgeon moon). It will be (up to 14%) bigger and brighter than usual as it is closer. than usual. This photo was taken 7/31/23 over @PennStHershey pic.twitter.com/fuXox2lh5W
— Jonathan Foulds PhD (@JonathanFoulds) August 1, 2023
सुपरमून 1 अगस्त 2023 यानी आज होगा। भारत में सुपरमून 1 अगस्त 2023 को देर रात 12 बजकर 02 बजे चरम पर होगा।