Super Blood Wolf Moon 2019, Lunar Eclipse Blood Moon: पहला चंद्रग्रहण साल 2019 के पहले महीने में 21 जानकारी को लगने वाला है। यह चंद्रग्रहण खण्डग्रास के रूप में दिखाई देगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी 2019, सोमवार को लगने वाला है। यह 2019 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण होगा जो पौष पूर्णिमा के दिन लगेगा। नासा के वैज्ञानिकों ने इस चंद्रग्रहण को सुपर ब्लड वुल्फ मून का नाम दिया है। यह सुपर ब्लड वुल्फ मून अमेरिका, यूरोप, अफ्रिका, मध्य प्रशांत महासागर और मध्य पैसिफिक क्षेत्र में दिखाई देगा। इस ग्रहण का सीधा प्रसारण NASA के ट्विटर, यूट्यूब प्लैटफॉर्म्स पर किया जाएगा। नासा की वेबसाइट पर भी लाइव फीड देखी जा सकती है।
क्या है सुपर ब्लड वुल्फ मून: चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब रहने वाला उपग्रह है। लेकिन चंद्रग्रहण की रात्रि यह सामान्यतः पृथ्वी के कुछ ज्यादा ही नजदीक होता है। यह चांद 21 जनवरी को चंद्रग्रहण के दौरान सामान्य चंद्रमा की तुलना में 14 फीसदी ज्यादा बड़ा देखेगा। साथ ही करीब 30 फीसदी तक ज्यादा चमकीला भी दिखाई देगा। इस माह पूर्ण चांद दिखने जा रहा है, इसी कारण इसे ब्लड मून का नाम भी दिया जा रहा है। सुपर ब्लड वुल्फमून में चंद्रमा नीचे का हिस्सा ऊपरी हिस्से की अपेक्षा ज्यादा चमकीला दिखाई देता है। इसके अलावा यह तेज लाल रोशनी के उत्सर्जित करता है। जिस कारण यह देखने में और भी अदभुत लगता है।
21 जनवरी को लगने वाले चंद्रग्रहण की तीन मुख्य खासियत हैं। जिसमें पहली कि यह सुपर मून की कड़ी में तीसरा अवसर है जब चांद धरती के सबसे करीब रहेगा। दूसरा कि चांद सामान्य चांद से 14 प्रतिशत ज्यादा चमकीला दिखाई देगा और तीसरी कि यह कि एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा होगी। ऐसी घटना आमतौर पर ढ़ाई साल बाद होती है।
