Gem Stone: वैदिक ज्योतिष अनुसार व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह अशुभ स्थित हो तो उस ग्रह से संबंधित रत्न धारण करने ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। साथ ही व्यक्ति को सुख- समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। यहां यहां हम बात करने जा रहे हैं सुनहला उपरत्न के बारे में, जिसका संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है। सुनहला पुखराज का उपरत्न होता है। लेकिन पुखराज बेहद मंहगा आता है। इसलिए जिन लोगों का बजट नहीं वो लोग सुनहला धारण कर सकते हैं। इसे धारण करने से समाज में मनुष्य के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। साथ ही व्यक्ति की धन संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं सुनहला धारण करने की सही विधि और किन राशि वालों को ये करता है सूट…

ऐसा होता है सुनहला

सुनहला पीले रंग का होता है। साथ ही यह पुखराज की तरह की दिखता है। बाजाार में सुनहला काफी सस्ता मिल जाता है। वहीं सुनहला बाजार में 3 से 4 वैरायिटी का मिल जाता है। वहीं जो लोग सुनहला रत्न धारण करते हैं, उन पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। साथ ही सुनहला धारण करने से व्यक्ति को सुख- समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

ये लोग कर सकते हैं सुनहला धारण

वैदिक ज्योतिष अनुसार अगर आपकी कुंडली में गुरु ग्रह उच्च (सकारात्मक) शुभ स्थित हैं, तो आप इस रत्न को पहन सकते हैं। वहीं कर्क लग्न के लोग इस रत्न को धारण कर सकते हैं क्योंकि गुरु बृहस्पति आपके भाग्य के स्वामी होते हैं। साथ ही मीन राशि- लग्न, धनु राशि- लग्न वाले भी सुनहला पहन सकते हैं। वहीं अगर गुरु आपकी जन्म कुंडली में कमजोर स्थित हो तो भी सुनहला धारण कर सकते हैं। साथ ही अगर गुरु ग्रह सकारात्मक स्थित है तो भी आप सुनहला धारण कर सकते हैं। 

इस विधि से करें धारण

सुनहला रत्न को बाजार से कम से कम 8 से सवा 9 रत्नी का खरीदना चाहिए। वहीं इस रत्न को गुरुवार के दिन पहन सकते हैं। वहीं सुनहला को चांदी के धातु में धारण कर सकते हैं। साथ ही सुनहला को गंगाजल और गाय के कच्चे दूध से अंगूठी को शुद्ध करके धारण कर लें। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024