Shukra Aditya And Budhaditya Yog: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक सूर्य 16 जुलाई कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही वैभव के दाता शुक्र और ग्रहोंं के राजकुमार बुध ग्रह स्थित हैं। ऐसे में आपको बता दें कि कर्क राशि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह की युति से बेहद शुभ योग बन रहे हैं। जिसमें सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग, तो दूसरी तरह सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण होने जा रहा है। साथ ही इन योगों का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन इन राशियां ऐसी हैं, जिनका इस दौरान भाग्य चमक सकता है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से 12वें भाव पर बनने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा और किस्मत के सहयोग से कई कार्य आसानी से पूरे हो सकते है। जो जातक लंबे समय से जॉब में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उनको अब करियर में उन्नति और सैलरी में वृद्धि के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय आपको नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में बनने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही पकी क्षमता और योग्यता में अच्छी वृद्धि होगी। आपके बिगड़े हुए सभी काम आसानी से बनने लग जाएंगे और परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार भी मिलेगा। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा और लाइफ स्टाइल में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मान सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी। साथ ही आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय आप शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में निवेश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024