Surya Gochar 2023: ग्रहों के राजा सूर्य को आत्मा कारक माना जाता है। पिता तुल्य व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करने वाले सूर्यदेव हर एक मास राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि में दोबारा आने में पूरा एक साल लग जाता है। ऐसे ही सूर्य 17 सितंबर 2023 की सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर अपनी स्वराशि सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने से 12 राशियों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि (Aries Zodiac Sign)
इस राशि में सूर्य छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य भी सही रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी भी सही हो सकती है। इसके अलावा बारहवें घर में सूर्य की दृष्टि होने के कारण बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac Sign)
इस राशि में सूर्य पांचवे भाव में गोचर कर रहे हैं। इससे संतान की ओर से कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। लंबे समय से जिस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। अब उसमें सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वित्तीय लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac Sign)
इस राशि में सूर्य चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित नहीं होगा। बिजनेस और नौकरी में थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। माता से किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है। इसलिए थोड़ा गुस्से को कंट्रोल करने की जरूरत है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac Sign)
इस राशि में सूर्य तीसरे भाव में गोचर कर रहा है ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac Sign)
सूर्य कन्या राशि में गोचर के दौरान आपके दूसरे घर में प्रवेश कर जाएगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहे की जरूरत है। संपत्ति संबंधी समस्याएं थोड़ी परेशानी कर सकती है। परिवार से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। परिवार के साथ किसी यात्रा में प्लान बना सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo Zodiac Sign)
इस राशि में सूर्य कन्या राशि के लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को आत्मविश्वास, आकर्षण भरेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पेशेवर जीवन में काफी अच्छा लाभ मिलने वाला है।
तुला राशि (Libra Zodiac Sign)
इस राशि में सूर्य बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वित्तीय स्थिति को लेकर थोड़ा सा संभलकर रहने की जरूरत है। शत्रु आपके ऊपर थोड़ा हावी हो सकता है। आर्थिक स्थिति से लेकर थोड़ा सोच समझकर निर्णय ले लें।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Zodiac Sign)
इस राशि में सूर्य ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को वित्तीय लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी हासिल हो सकती है। छात्रों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
धनु राशि (Sagittarius Zodiac Sign)
इस राशि में दसवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को सरकारी नौकरी और पेशेवर जीवन में लाभ मिल सकता है भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। कोई भाग्यशाली बदलाव आ सकता है। जीवन में कई नए अवसर लेकर आएगा। आप अपने कार्यस्थल पर नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे, जिससे पदोन्नति मिलने के पूरे आसार है।
मकर राशि (Capricorn Zodiac Sign)
मकर राशि के लिए सूर्य का गोचर मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सपने भाग्य में वृद्धि करेगा। अध्यात्म की ओर बढ़ेंगे। पिता के स्वास्थ्य को लेकर ध्यान थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। संचार में आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac Sign)
कुंभ राशि में सूर्य आठवें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शारीरिक, मानसिक के साथ वैवाहिक जीवन में थोड़ा सा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। वहीं दूसरे भाव में सूर्य की दृष्टि होने से पैसों की थोड़ी बचत हो सकती है।
मीन राशि (Pisces Zodiac Sign)
मीन राशि में सूर्य कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल नहीं होने वाला है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी परेशानियां आ सकती है। स्वास्थ्य और वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों से बेकार में वाद-विवाद करने से बचें। इसके साथ ही किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।