Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव लगभग एक महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। इसके बीच में ही वह अपनी उच्च और नीच की राशि में संचरण करते हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य 14 मई को वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जहां गुरु बृहस्पति भी विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य देव के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पिछले कुछ समय से जो कार्य अटके हुए थे, वो भी पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में कई नई डील मिलने से तरक्की होगी। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस दौरान आपको व्यापारियों को उधार धन वापस मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
सूर्य देव का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के सप्तम स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही पिछले कुछ दिनों से नई नौकरी की तलाश में लगे हुए थे, उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है। वहीं इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही नौकरपेशा लोग करियर में अपने काम की बदौलत कार्यस्थल में सराहना पाएंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आपको बिजनेस में खूब धन कमाने के अवसर मिलेंगे, वहीं नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होगा और प्रमोशन भी मिल सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं जो प्रतियोगी छात्र हैं उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।