Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र में प्रवेश करते रहते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य देव 12 घंटे बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि देव को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी ग्रह माना जाता है, जो कर्मफल और न्याय के देवता हैं। ऐसे में सूर्य देव का शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशियों को किस्मत चमक सकती है। साथ ही आय में वृद्धि के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जॉब के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। निवेश के लिए यह समय उत्तम है और पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही व्यापारियों की आय में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं नए लोगों के साथ संबंध बनने से व्यापार में लाभ हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं पको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापारियों को नए व्यापारिक सौदों से लाभ होगा। साथ ही इस समय आपके कार्य करने की शैली में निखार आएगा। वहीं नौकरपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी दैनिक इनकम में इजाफा हो सकता है। साथ ही कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा, जिसके कारण उन्हें पैसों की कमी से मुक्ति मिलेगी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं वहीं जो लोग विवाहित हैं, वो जीवनसाथी और परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।