Sun Transit: ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रह नक्षत्रों का बहुत प्रभाव पड़ता है। ग्रह नक्षत्रों का हमारे जीवन में होने वाले उतार-चढ़ाव से भी संबंध होता है। सूर्य देव कन्या राशि में गोचर कर चुके हैं और एक माह तक वह इसी स्थिति में रहेंगे।
हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य देव के इस गोचर से सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं किन-किन राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष
इन राशि के जातकों के रूके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं और सफलता प्राप्त होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छें नतीजे मिल सकते हैं। धन लाभ भी हो सकता है।
वृषभ
इस दौरान इन राशि के जातकों के लिए समय थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। मानसिक तनाव होने की संभावना है। परिवार में या अन्य किसी से विवाद भी हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है।
मिथुन
ज्योतिष के अनुसार सूर्य गोचर से इन राशि के जातकों को पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। हालांकि इस दौरान धन लाभ भी हो सकता है।
कर्क
जातकों को करियर में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ के साथ आर्थिक मजबूती भी आ सकती है। साथ ही आर्थिक परेशानियों से निजात मिल सकता है।
सिंह
पैसो के लेन-देन में सावधानी बरते अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जहां तक संभव हो घर का ही बना खाना खाएं।
कन्या
तनाव की स्थिति हो सकती है। जातकों के विदेश संबंधी काम पूरे हो सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें। धन हानि भी हो सकती है। किसी भी बीमारी की समस्या से भी परेशान हो सकते हैं।
तुला
खर्चे में बढ़ोतरी हो सकती है। इस कारण आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। दोस्तो से मनमुटाव हो सकता है। किसी से बातचीत में सोच- समझकर ही शब्दों के प्रयोग करें।
वृश्चिक
आय के स्त्रोत में बढ़ोतरी होने से धन लाभ भी हो सकता है। करियर में भी सकारात्मक नतीजे मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर सराहना भी हो सकती है।
धनु
कोरोबार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही व्यापार विस्तार भी हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से भी निजात मिल सकता है।
मकर
पिता के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती है। बाहर की चीजे खाने से परहेज करें।
कुंभ
इस दौरान परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आपकी बुद्धि आपकी समस्या का कारण बन सकती है। आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता हैं।
मीन
कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिल सकते हैं। कोरोबारी पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है।कार्यक्षेत्र पर भी विवाद हो सकता है।