Sun Transit In Tula: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज यानी 18 अक्टूबर को ग्रहों के राजा सूर्य अपनी नीच राशि तुला राशि में दोपहर 1 बजकर 18 मिनट पर प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि तुला राशि में पहले से ही केतु और मंगल ग्रह मौजूद है। ऐसे में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इन तीनों ही ग्रहों को क्रूर माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषीय दृष्टि से इसे ‘क्रूर त्रिग्रही योग’ का निर्माण हो रहा है। क्रूर योग बनने से कुछ राशि के जातकों को आर्थिक, शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं क्रूर योग बनने से किन राशियों को रहना होगा सावधान।
मेष राशि (Aries Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए क्रूर योग लाभकारी सिद्ध नहीं होगा। इस राशि के जातकों को पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। कार्यस्थल में भी थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि आपके लिए कोई बड़ी समस्या खड़ा कर सकता है। इसलिए खुद की वाणी को थोड़ा कंट्रोल करके रखें। इसके साथ ही स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
तुला राशि में सूर्य का जाना कन्या राशि के जातकों के लिए भी अनुकूल नहीं होगा। क्रूर योग बनने से इस राशि के जातकों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी आम समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही कार्यस्थल में पदोन्नति में थोड़ी लेट लतीफी हो सकती है। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार के साथ भी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
सूर्य, केतु और मंगल की युति से इसी राशि में क्रूर त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें, तो अच्छा होगा। इस राशि के जातकों को अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत है, क्योंकि गुस्से के कारण आप अपना ही नुकसान कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन के लिए भी यह योग शुभ साबित नहीं होगा। अशांति रहने के कारण आप मानसिक तनाव को झेल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी सी अनबन हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।