Surya Transit In Leo 2025: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। साथ ही सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग 1 महीने का समय लगाते हैं। आपको बता दें कि अगस्त के महीने में 1 साल बाद सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सीं हैं…
18 साल बाद बनेगा सूर्य और केतु का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं आपको समाज में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय युवावर्ग कुछ नया काम करने का सोच रहे हैं तो उसमें घरवालों का सपोर्ट मिलेगा। कारोबारियों को बैंक बैलेंस बढ़ाने के सुनहरे मौके मिलेंगे। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय सूर्य देव के आशीर्वाद से अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है, क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडी से नवम स्थान पर संचऱण करेंगे।। इसलिए इस अवधि में आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस दौरान धन आमद के नए स्रोत से धन-दौलत में वृद्धि होगी। जीवन में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। साथ ही इस समय आप किसी तीर्थ यात्रा कर भी जा सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं आपके कम्युनिकेशन में सुधार होगा। वहीं इस समय व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही युवाओं के लिए तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। दुकानदार और कारोबारियों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
पापी व्यक्ति दीर्घायु और दिन पर दिन अमीर क्यों होता जाता है? प्रेमानंद महाराज ने बताया ये कारण