Surya Nakshatra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। इसके साथ ही एक निश्चित अवधि के बाद नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि सूर्य होली वाले दिन यानी 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं 18 मार्च को 3: 20 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के अपने पुत्र शनि के नक्षत्र में जाने से कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है, तो कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 26 वां नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि और राशि मीन है। मीन के स्वामी गुरु बृहस्पति है। ऐसे में इन नक्षत्र के ऊपर शनि के साथ-साथ गुरु का भी होता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

सूर्य उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के ग्यारहवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। अगर आप किसी काम या फिर जरूरत के लिए लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके काम की सराहना होगी। उच्च अधिकारी भी प्रसन्न दिखेंगे, जिससे आपको उन्नति मिल सकती है। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां कारगर साबित हो सकती है। आपको खूब मुनाफा मिलने को योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी और पैसों की बचत करने में भी कामयाब होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन की बात करें, तो जीवनसाथी के अच्छा समय बीतेगा। सेहत के मामले में भी आप सही रहेंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

सूर्य उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के नौवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को सूर्य की कृपा से भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि के साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आप अपने शब्दों, बातों से दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात करें, तो उच्च अधिकारियों से आपके अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं, जिससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। बिजनेस के क्षेत्र में भी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन में लंबे समय से अटके हुए काम अब पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

ग्रहों के राजा सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करके पांचवे भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के अंदर रचनात्मकता बढ़ेगी। आपका ध्यान अपने काम पर काफी अधिक केंद्रित रहने वाला है, जिससे आपको खूब लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आप अव्वल हो सकते हैं। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके काम की क्षमता में इजाफा देखने को मिलने वाला है। शेयर मार्केट और ट्रेड के माध्यम से बिजनेस कर रहे जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इसके साथ ही धन संचय करने में कामयाब होंगे। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है।

मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक