Sun Transit 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर के साथ राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 20 जुलाई की रात को ग्रहों के राजा सूर्य देव पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। पुष्य नक्षत्र पर शनि देव का आधिपत्य है। ऐसे में सूर्य देव के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

500 साल बाद बनने जा रहे हंस और मालव्य समेत 3 राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं अगर आप मीडिया, कम्युनिकेशन, मार्केटिंग और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। इस दौरान धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि हो सकती है। संगीत, कला या रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, और परिवार में शुभ कार्य होंगे। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इसके साथ ही पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में तरक्की होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वहीं इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स से आप धन कमा सकते हैं। वहीं  इस दौरान वाहन या संपत्ति खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा और करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। वहीं आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंंगी।

17 अगस्त से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, 1 साल बाद सूर्य करेंगे अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग


यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025