Sun Transit In Pisces: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है। वहीं सूर्य देव आत्मविश्वास, मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, प्रशासन और सरकारी नौकरी के कारक माने जाते हैं। इसलिए जब सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य देव 12 घंटे बाद मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिस पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार सूर्य और गुरु में मित्रता का भाव है। इसलिए इस ग्रह के प्रभाव से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। वहीं आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। वहीं, कई लोग जो नौकरी बदलने के लिए कोशिश कर रहे थे, उन्हें भी नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपके माता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

मेष राशि (Aries Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से 12वें भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी या विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा और नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आपके रुके हुए कार्य बनेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024