Sun Transit in Pisces 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या उदय होता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष में सूर्य को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक कहा जाता है। इसलिए सूर्य के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं जिनको विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सीं हैं…

वृष राशि: आपके लिए सूर्य का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपको व्यापार में आशातीत सफलता मिलेगी। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिसको इनकम का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए स्त्रोत भी बनेंगे। व्यवसायिक नए संबंध बन सकते हैं। वहीं बिजनेस में नई डील फाइनल कर सकते हैं।

मिथुन राशि: आपकी राशि से सूर्य देव दशम भाव में गोचर करेंगे। जिसे कर्म और करियर का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका इंक्रीमेंट हो सकता है। व्यापार में आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं और ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रह और बुध देव में मित्रता का भाव है। इसलिए आपको सूर्य देव का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है।

कर्क राशि: आपके लिए सूर्य देव का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपके नवम भाव में गोचर करेंगे, जिसको भाग्य स्थान कहा जाता है। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे आपको सफलता मिलेगी। वहीं इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। देश- विदेश में घूमने का मौका मिलेगा। राजनीति में सफलता मिल सकती है और कोई पद आपको मिल सकता है। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको जीवन में माता का सहयोग मिलेगा, साथ ही भूमि, भवन और वाहन का लाभ मिलेगा। (यह भी पढ़ें)- Mangal Gochar: ग्रहों के सेनापति मंगल ने शत्रु राशि में किया प्रवेश, इन 4 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कुंभ राशि: आपकी राशि से सूर्य देव दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसको धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित से उनको भी यह समय शानदार रहने वाला है। वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अच्छा है। राजनीति में सफलता मिल सकती है और कोई पद आपको मिल सकता है। (यह भी पढ़ें)- मासिक राशिफल, मार्च 2022: इस महीने मकर राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, मेष समेत 5 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ, जानें सभी राशियों का हाल