Sun Transit In Mesh: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य देव 13 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में सूर्य मेष में पहुंचकर अपना पूर्ण शुभ फल प्रदान करेंगे। ऐसे में सूर्य देव के गोचर से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को नई नौकरी और मान- सम्मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं आपके आय के अलग स्रोत बनेंगे। साथ ही व्यापार में आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी बुध के मित्र हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा होगा। वहीं आप अपने करियर और बिजनेस, को लेकर आगे बढाने की दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वहीं आपके पारिवारिक जीवन की तो इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहने वाला है। साथ ही इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे। साथ ही इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ हासिल हो सकता है। वहीं काफी समय से रुके कार्य पूरे होने से आप हल्का और राहत महसूस करेंगे। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। साथ ही आय के नए सोर्स बनेंगे। वहीं निवेश से लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024