Surya In Magha Nakshatra: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि के साथ- साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 16 अगस्त को ग्रहों के राजा सूर्य देव मघा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मघा नक्षत्र पर केतु ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में सूर्य देव के केतु के नक्षत्र में प्रवेश का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप लोकप्रिय हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सफलता मिलेगी। जो दंपति संतान सुख की कामना कर रहे हैं उनकी यह इच्छा इस समय पूरी हो सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति इस अवधि में बहुत ज्यादा मजबूत रहेगी। साथ ही आपकी आय में जबरदस्त इजाफा होगा। साथ ही इस समय आप अपने व्यापार के विस्तार के लिए जो भी धन राशि खर्च करेंगे वह आपको जल्द ही दोगुनी होकर मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को भी इस दौरान अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। वहीं यह प्रतियोगी छात्रों के लिए शुभ रहेगा। मतलब उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं बिजनेस में आपको दिन दोगुनी रात चौगनी तरक्की मिलेगा। साथ ही आपको अपने माता- पिता से भी धन लाभ होगा। साथ ही नौकरपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस अवधि में शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।