Surya Transit In Leo: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी उच्च और स्वराशि में गोचर करते रहते हैं, जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह अगस्त में अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी है, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। वहीं इन लोगों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सीं हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो सूर्य देव का आपकी राशि पर आधिपत्य है। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से लग्न स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं प्रतिष्ठित लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा और इसका सीधा लाभ आपको करियर में मिलेगा। साथ ही पार्नटरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। साथ ही इस समय कुंवारे लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

सूर्य देव का गोचर धनु राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होने के संकेत हैं। साथ ही पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से करियर और कारोबार के स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही यह समय नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा या विदेश से लाभ के योग भी बन रहे हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025