Sun Transit In Leo: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक सूर्य ग्रह लगभग 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव रक्षाबंधन से पहले 16 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये 3 लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही यह अवधि आपके लिए धन संपत्ति लाभ दिलाने वाली साबित होगी। आप इस दौरान नई घर या वाहन आदि खरीद सकते हैं। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही ऐसे में आपकी रुचि आध्यात्मिक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगी। साथ ही इस अवधि में आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी काफी अच्छी रहेगी जिसका लाभ आपको अपने करियर में देखने को मिलेगी। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्र को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही करियर के लिहाज से भी सूर्य आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को अपने अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको माता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।