Sun Transit In Aquarius: वैदिक ज्योतिष अनुसार कर्फफल दाता शनि देव अभी अपनी स्वराशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं। शनि देव ने कुंभ राशि में 30 साल बाद प्रवेश किया है। वहीं 12 घंटे बाद कुंभ राशि में संचरण करने जा रहे हैं। जिससे 30 साल बाद कुंभ में सूर्य और शनि की युति बनने जा रही है। साथ ही सूर्य देव के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों का करियर और कारोबार चमक सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य देव का गोचर आप लोगों की राशि से सप्तम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय  आपके अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत दिखेंगे। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी पहले के मुकाबले अब अधिक मजबूत दिखाई देगा। वहीं आपके आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आर्थिक पक्ष की बात करें तो आपको भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। साथ ही साथ ही आपको विदेशी स्रोतों से धन लाभ भी मिल सकता है। इस दौरान आपको लाभ के साथ साथ लोगों से प्रशंसा भी प्राप्त होगी। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को भी कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बन सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। वहीं अगर बात करें निवेश की तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता बै। साथ ही आपको व्यापार में भी अच्छी सफलता प्राप्त होगी। साथ ही माता के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024