Sun Planet Transit In Kanya: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय पर अपने मित्र और स्वराशि में गोचर करता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें दि सूर्य देव अपने मित्र की राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य देव का यह गोचर 17 सितंबर को होगा। साथ ही इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके इस समय अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही उनको हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्य़शाली राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैावहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय अगर आप नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी होगी। वहीं व्यापारियों के लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। वहीं आप इस समय लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरी पेशा जातक इस अवधि में बुद्धि और कौशल के माध्यम से अधिकारियों को प्रभावित कर पाएंगे और करियर में अच्छी उन्नति भी होगी। वहीं कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्राएं कर सकते हैं। वहीं इस राशि के कुछ जातकों को विदेश यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है और इस अवधि में दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। बिजनस में अपनी रणनीतियों के माध्यम से अच्छा खासा लाभ प्राप्त कर पाने में सक्षम होंगे। साथ ही आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।