Trigrahi Yoga 2025: जून का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने ग्रहों की एक दुर्लभ युति बनने जा रही है, जो कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 जून को सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करते ही सूर्य, बुध और गुरु की युति से त्रिग्रह योग का निर्माण होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, यह संयोग लगभग 12 साल बाद बन रहा है। इस दौरान बुध अपनी स्वराशि में होंगे और सूर्य व गुरु के साथ मिलकर तीन बड़े राजयोग – गुरु आदित्य योग, बुधादित्य योग और भद्र राजयोग बनाएंगे। ग्रहों की इस शुभ स्थिति के बीच इन 3 राशियों को लाभ मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस त्रिग्रही योग का किन राशियों पर सबसे अधिक शुभ प्रभाव पड़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

वृषभ राशि के लिए यह त्रिग्रह योग दूसरे भाव में बन रहा है, जो परिवार, वाणी और धन का भाव होता है। ऐसे में इस योग से आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से संपत्ति विवाद में उलझे हैं, उन्हें समाधान मिलने की संभावना है। वहीं इस दौरान मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ है तो वह वापस मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी और आप अपने शब्दों से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा।

तुला राशि (Libra Zodiac)

तुला राशि के लिए त्रिग्रह योग भाग्य स्थान यानी 9वें भाव में बन रहा है। यह समय आपके भाग्य को प्रबल करने वाला रहेगा। इस दौरान आपको अपने पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं, जो मानसिक और आध्यात्मिक लाभ देगी। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी के इच्छुक लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल है। जो लोग किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी पाना चाहते हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि के लिए यह त्रिग्रह योग पंचम भाव में बन रहा है, जो विद्या, संतान और रचनात्मकता का स्थान है। साथ ही शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है, ऐसे में ग्रहों की यह युति आपकी मेहनत का फल दिलाने में मदद करेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के योग बन सकते हैं। माता-पिता को संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके अलावा, आप आध्यात्मिक रूप से जागरूक होंगे और धार्मिक स्थलों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से पेट संबंधी परेशानियों में राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।