Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य को नवग्रह में काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, जो हर एक माह राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कई व्रत त्योहार भी पड़ते हैं। बता दें कि जल्द ही सूर्य धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिससे धनु संक्रांति होगी और इसके साथ ही खरमास आरंभ हो जाएंगे। सूर्य के अपने मित्र गुरु की राशि धनु में जाने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं सूर्य के गुरु की राशि में जाने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…
द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 15 दिसंबर 2024 की रात 09 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में 14 जनवरी 2025 तक रहने वाले हैं। गुरु की राशि में सूर्य के आने से इन राशियों को दोनों ही ग्रहों का शुभ फल प्राप्त हो सकता है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में सूर्य नौवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। लेकिन इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी मुनाफा के योग बन रहे हैं। सट्टेबाजी से जुड़े क्षेत्रों से जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। धन कमाने की राह में आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लव लाइफ की बात करें, तो पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। सेहत भी अच्छी रहने वाली है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में सूर्य पांचवे भाव में प्रवेश करने वाले है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से चली आ रही परेशानी अब समाप्त हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इसके साथ ही आप कई यात्राएं कर सकते हैं। करियर की बात करें, तो काम का थोड़ा बोझ ज्यादा हो सकता है। लेकिन आप अपनी चतुराई और योजना बनाकर इसे कम करने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। धन कमाने के कई स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही पैसों की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में सूर्य गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को ट्रैवल, इंसेंटिव के माध्यम से काफी पैसा कमा सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। बिजनेस में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में पर्याप्त धन कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लव लाइफ में भी खुशियों की दस्तक हो सकती है।
दिसंबर के अंत में कर्मफलदाता शनि नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन करने का असर कुछ राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं शनि के पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।