Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 3 अगस्त 2025 को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य, कर्क राशि में रहते हुए अश्लेशा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र पर बुध ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों पर बुध और सूर्य देव की कृपा रहने वाली है। वहीं आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

500 साल बाद शनि मार्गी और गुरु बृहस्पति होंगे वक्री, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही  विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई में एकाग्रता और नई स्किल्स सीखने के लिए शुभ है। लव रिलेशनशिप्स में मधुरता आएगी और आप अपने पार्टनर के साथ गहरे भावनात्मक संबंध स्थापित कर पाएंगे। वहीं इस दौरान आपको संतान की तरक्की से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की नौकरी लग सकती या विवाह हो सकता है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां या सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि मिल सकती है। इस दौरान आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छे ऑर्डर आ सकते हैं। जिससे धनलाभ होगा। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। साथ ही पैतृक धन मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव  आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही छोटी या बड़ी यात्रा कर कते हैं। वहीं अगर आप छात्र हैं तो आपको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं आपकी बौद्धिक और आध्यात्मिक क्षमता इस समय चरम पर होगी और आप अपने जीवन के उद्देश्य को समझने में सफल होंगे।