Sun Transit In Mesh: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपना उच्च और नीच राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका प्रभाव सीधेतौर पर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव अप्रैल में अपनी उच्च राशि में मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में वह अपना शुभ प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर डालेंगे। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष लाभ हो सकता है। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपके धन में कई गुना वृद्धि होगी। वहीं आपको परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्र में शामिल हो सकते हैं। वहीं आप छोटी या बड़ी यात्राएं कर सकते हैं। वहीं छात्रों के लिए यह अवधि शुभ साबित हो सकती है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

सूर्य देव के गोचर से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आपको इस अवधि में वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। वहीं कारोबार में कई गुना वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही अगर आप प्रापर्टी, रियल स्टेट और जमीन- जायदाद से जुड़ा व्यापार करते हैं, तो यह समय आपको लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आप कोई नया बिजनस आरंभ करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस वक्‍त आपका अपना काम शुरू हो सकता है। वहीं इस समय आपके बैंक- बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस समय आपके व्यक्तिव में निखार आएगा साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपके इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024