Sun Transit In Aries: आत्मा के कारक सूर्य जल्द ही मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में मेष सहित इन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर 15 मई तक रहने वाले हैं। सूर्य के मेष राशि जाने पर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के स्वामी मंगल और सूर्य के साथ मित्रता का भाव है। इसके साथ ही सूर्य की उच्च राशि मेष राशि है। आइए जानते हैं सूर्य के मेष राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि में सूर्य लग्न भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अन्य राशियों की तुलना में अधिक लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही गुरु भी इसी राशि में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही आपकी मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। शादीशुदा लोगों का भी जीवन अच्छा जाने वाला है। अविवाहितों को रिश्ता का प्रस्ताव भी आ सकता है। सूर्य करियर और व्यवसाय के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में बढ़िया अवसर मिल सकते हैं। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि में सूर्य ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस भाव को आय, वित्तीय लाभ और प्रसिद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को वित्तीय मामलों में काफी लाभ मिलने वाला है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए नौकरी में पदोन्नति या वेतन में वृद्धि हो सकती है। भाई-बहन के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आप अपनी वाणी के कौशल से काफी प्रसिद्धि हासिल कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि में सूर्य छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को रोग-दोष से निजात मिल सकती है। लंबे समय से चले आ रहे कानूनी विवाद में आपको सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र की बात करें, तो आपको वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे आप सही दिशा में चल पाएंगे। इसके साथ ही नौकरी बदलने की चाह पूरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ जीवन में कई बड़ी खुशी आ सकती है।