Sun and Jupiter Conjunction Effect: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि 13 फरवरी यानि कि कल ग्रह ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं कुंभ राशि में पहले से ही ज्ञान के कारक गुरु विराजमान हैं। ज्योतिष के अनुसार इन दोनों ग्रहों में मित्रता का भाव है। इसलिए यह संयोग सकारात्मक होने जा रहा है। इन दोनों ग्रर्हों का मिलन सभी राशियों पर भी प्रभाव डालेगा। लेकिन 5 राशियां ऐसीं हैं, जिनसे जुड़े जातकों को विशेष फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सीं हैं।

मेष राशि: आपकी राशि से गुरु और सूर्य की युति ग्यारहवें (इनकम) के स्थान में बन रही है। साथ ही आपकी राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार सूर्य और गुरु ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए गुरु और सूर्य की युति आपके लिए शुभ रहेगी। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी। कई स्त्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। खर्चों पर लगाम लगेगी। व्यापार में अच्छा धनलाभ होगा। 

वृष राशि: आपकी राशि से सूर्य और गुरु की युति दशम (कर्म, करियर) के भाव में बन रही है। इस समय आपको व्यापार में आकस्मिक लाभ हो सकता है। व्यापार में विस्तार हो सकता है। नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं। साथ ही नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर इस दौरान आपका इंक्रीमेंट लग सकता है। सूर्य ग्रह के प्रभाव से इस दौरान आपकी कार्यशैली में भी सुधार आएगा। जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही होगी।

मिथुन राशि: आपकी राशि से सूर्य और गुरु ग्रह की युति नवम (भाग्य) स्थान में बन रही है, जिससे आपको इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, आपको फायदा होगा। अटके हुए काम बनेंगे। इस समय अगर आप कोई नई डील करना चाह रहे हैं, तो यह समय अनुकूल हैं। प्रतियोगी परीक्षार्थियों को भी इस समय किस्मत का पूरा साथ मिलता दिख रहा है। कुलमिलाकर आपके लिए सूर्य और गुरु की युति शुभ फलदायी साबित हो सकती है। (यह भी पढ़ें)- Valentine Special 2022: इस वैलेंटाइन पार्टनर को राशि अनुसार दें यह गिफ्ट, लव लाइफ रहेगी खुशहाल

मकर राशि: आपकी राशि से गुरु और सूर्य की युति दूसरे मतलब धन भाव में बन रही है। जिसको वाणी का भाव भी बोला जाता है। इसलिए जिन लोगों का प्रोफेशन वाणी से जुड़ा हुआ है जैसे- (मार्केंटिग, वकील, शिक्षक) इन लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापार में आपको अच्छा धनलाभ इस दौरान हो सकता है। वहीं अगर आप इस समय नया निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। इस समय आपका उधार दिया गया धन वापस आ सकता है। (यह भी पढ़ें)- हरफनमौला माने जाते हैं इन 3 राशि के लोग, घूमने- फिरने के होते हैं बेहद शौकीन