Surya Rashi Parivartan 2026:  ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है या उदय होता है, तो उसका व्यापक असर मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। किसी के लिए यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि सूर्य देव मार्च में अपने मित्र गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में 3 राशियां ऐसीं हैं, जिन्हें विशेष लाभ हो सकता है। इन लोगोंं को मान- सम्मान, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

100 साल बाद शनि की राशि में बनेगा पावरफुल चतुर्ग्रही योग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य देव का गोचर कर्क राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपके लिए धन स्थान के स्वामी हैं। साथ ही वह आपके नौवें भाव पर राशि परिवर्तन करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वहां आपको सफलता मिलेगी। साथ ही इस दौरान आप किसी मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और करियर में तरक्की मिलेगी। वहीं इस समय व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आपके लिए सूर्य ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली में नवम स्थान के स्वामी हैं। साथ ही वह चतुर्थ भाव में संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस दौरान आप कोई वाहन भी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। वहीं आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय उन छात्रों का सपना पूरा हो सकता है, जो विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

सूर्य का गोचर मीन राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं शादीशुदा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। साथ ही शादी के योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। वहीं इस समय  व्यापार में लाभ मिलेगा और मन प्रसन्न होगा। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ मिलेगा। साथ ही अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। 

100 साल बाद शनि की राशि में बनेगा पावरफुल चतुर्ग्रही योग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026