Surya Rashi Parivartan 2026: सूर्य देव को ज्योतिष में मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी और पिता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी सूर्य देव की चाल में बदलाव होता है तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव पड़ता है  आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव मार्च में अपने मित्र गुरु की राशि मीन में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं।  आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

Makar Sankranti 2025 Upay: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें ये दान, धन- समृद्धि की होगी प्राप्ति, सूर्य देव की रहेगी विशेष कृपा

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आपके लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिएइस दौरान आप कोई वाहन भी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। वहीं आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान धन से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे सुलझने लगेंगी। वहीं आपको  मेहनत का फल अब साफ दिखाई देगा। साथ ही इस दौरान कामकाज में स्थिरता आएगी और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। वहीं आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

सूर्य देव का गोचर कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही कुंवारे लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं निवेश या बचत से जुड़े फैसले फायदेमंद रह सकते हैं। साथ ही इस दौरान लंबे समय से जो लक्ष्य तय किए थे, अब उनके पूरे होने के संकेत मिलेंगे। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिलेगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। यह समय पारिवारिक जीवन के लिए भी शुभ रहने वाला है। जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026