Sun Planet Transit In Makar: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही सूर्य देव को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी, पिता और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि सूर्य देव 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में सूर्य देव का शनि की राशि में प्रवेश कुछ राशियों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanaya Zodiac)

सूर्य देव का गोचर आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी राशि से पंचम स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मतलब संतान की नौकरी लग सकती है या विवाह हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी छवि सकारात्मक बनेगी। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में शांति और सामंजस्य रहेगा।  साथ ही जो छात्र उच्च कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

सूर्य ग्रह गोचर वृष राशि के लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली के नवम स्थान पर होगा। इसलिए इस अवधि में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं इस दौरान में प्रतियोगी छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें और अनुशासन बनाए रखें। आपके व्यवहार और उपलब्धियों से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका काम- कारोबार चमक सकता है। साथ ही इस समय जो लोग व्यापार या स्टार्टअप से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय विस्तार और नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए उपयुक्त है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब मिल सकती है। वहीं आप अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें और अनुशासन बनाए रखें। आपके व्यवहार और उपलब्धियों से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025